Showing posts with label सीख. Show all posts
Showing posts with label सीख. Show all posts

Monday, August 27, 2012

जैसे करेगा वैसा ही भरेगा

 नौकरी से रिटायर होने के बाद किरपालू और उसकी बीवी धन्नो ने सोचा कि रामपुर में जाकर बसा जाय। रामपुर में ही उसका इकलौता बेटा मुरली अपने इकलौते बेटे गप्पू और पत्नी दुलारी के साथ रहता था। वहाँ जाकर किरपालू ने अपना मकान बनवाया और मुरली को जो किराए के मकान में रहता था अपने साथ रहने को कहा। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक एक दुर्घटना में धन्नो की मृत्यु हो गई। धन्नो के मर जाने के बाद किरपालू तो एकदम गुमसुम हो गया। उसके ग़म में वो स्वयं बीमार पड़ गया।
                                     बाप की यह हालत देख कर मुरली ने उसकी खूब सेवा करनी शुरु कर दी और हर प्रकार से देखभाल की। पिता ने भी देखा कि बेटा कितना ख्याल कर रहा है। किरपालू ने एक दिन मुरली को अपने पास बुलाया और अपनी सारी जायदाद उसके नाम करदी। सब कुछ मिल जाने के बाद अब मुरली के बरताव में परिवर्तन आना शुरु हो गय। वो बाप की अवहेलना करने लगा और दुलारी से भी कह दिया कि बापू जब भी कुछ मागें उसको मत देना।किरपालू की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ती चली गई। एक ओर स्वास्थ्य खराब रहने लग और दूसरी ओर मुरली ने उसके लिए घर से बाहर टूटी हुई खाट डाल दी और ओढ़ने के लिए उस पर एक टाट बिछा दिया। किरपालू अब अपने दिन वहीं पर काटने लगा। दुलारी का व्यवहार तो मुरली से भी खराब था। वो तो बात बात पर गाली पर उतर आती थी। गप्पू यह सब देख रहा था ओर उसको कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।
                           आख़िर एक दिन किरपालू की मृत्यु हो गई। बाप के मरने पर दुनिया को दिखाने के लिये मुरली बहुत रो रहा था। दुलारी के तो आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह सब देख कर गप्पू एक अजीब उलझन में पड़ गया।दाह संस्कार करने के बाद मुरली घर लौटा। जब अड़ौसी पड़ौसी चले गए तो दुलारी से अकेले में बात कर के बाहर आया और खाट और टाट को उठाने लगा। गप्पू के पूछने पर कि वो उन चीज़ों का क्या करेगा तो मुरली बोला कि वो उसको बाहर फैंक देगा।

इतना सुनना था कि गप्पू एकदम बोल उठा।

"पिताजी उस खाट और टाट को संभल कर रख लीजिएगा। उसे मत फैंकना क्योंकि जब आप बूढ़े होंगे तो यह सब आपके काम आएँगे।"

जिन्दगी का सबक :जैसा आप दूसरो के साथ करोगे वैसा ही व्यव्हार पाओगे.

sabhar:.hindiclub

Wednesday, August 22, 2012

सुनो सबकी करो मन की .

सड़क पर चलते हुए एक पथिक की भेंट पास के गांव में रहने वाले एक आदमी से हुई। पथिक ने विस्तृत क्षेत्र की ओर संकेत करते हुए उससे पूछा- यह वही युद्धक्षेत्र है न, जहां सम्राट आलम अपने शत्रुओं पर विजयी हुआ था? उस आदमी ने उत्तर दिया- नहीं, यह कभी युद्धक्षेत्र नहीं रहा। यहां पर तो जाद नाम का एक बड़ा शहर था, जो जलाकर खाक कर दिया गया। इसीलिए अब यह बड़ी उपजाऊ भूमि है। पथिक आगे बढ़ गया।
वह आधा मील भी नहीं गया होगा कि एक और आदमी उसे मिला। पथिक ने उससे पूछा- यहां जाद नाम का बड़ा शहर था? उस आदमी ने कहा- नहीं, कभी नहीं। यहां पर किसी जमाने में एक मठ था, जिसे दक्षिण के लोगों ने नष्ट कर दिया। आगे चलकर पथिक को तीसरा व्यक्ति मिला, जिससे उसने प्रश्न किया- इस स्थान पर तो कभी एक बहुत विशाल मठ था न? उस व्यक्ति का जवाब था, यहां तो कभी कोई मठ नहीं रहा। हां, हमारे पूर्वज कहा करते थे कि एक बार इस स्थान पर बहुत बड़ा नक्षत्र पिंड टूटकर गिरा था। वह आगे बढ़ा ही था कि उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति मिला।
उससे उसने पूछा, महोदय! इस सड़क पर मेरी तीन व्यक्तियों से भेंट हुई। सभी ने इस क्षेत्र के बारे में बिल्कुल भिन्न-भिन्न बात बताई। बुजुर्ग ने कहा- मित्र! सभी ने आपसे सच्ची बात ही कही है, किंतु उनको सुनकर उन पर व्यापक दृष्टि से विचार कर सत्य का शोध आपको करना चाहिए। सार यह है कि किसी भी विषय पर सभी के पृथक-पृथक निजी मत होते हैं, जो उनकी प्रज्ञा, मेधा और दृष्टि के अनुसार निर्मित होते हैं किंतु उन्हें सुनकर भ्रमित होने के स्थान पर स्वयं ही सत्य की खोज करनी चाहिए।
जिन्दगी की सीख : बाते सब की सुननी चाहिए पर सही और गलत का फैसला खुद करना चाहिए

Friday, August 17, 2012

बुद्धि से बड़ा बल भी नहीं

एक गुफा में एक बड़ा ताकतवर शेर रहता था। वह प्रतिदिन जंगल के अनेक जानवरों को मार डालता था। उस वन के सारे जानवर उसके डर से काँपते रहते थे। एक बार जानवरों ने सभा की। उन्होंने निश्चय किया कि शेर के पास जाकर उससे निवेदन किया जाए। जानवरों के कुछ चुने हुए प्रतिनिधि शेर के पास गए। जानवरों ने उसे प्रणाम किया।
फिर एक प्रतिनिधि ने हाथ जोड़कर निवेदन किया, ‘आप इस जंगल के राजा है। आप अपने भोजन के लिए प्रतिदिन अनेक जानवरों को मार देते हैं, जबकि आपका पेट एक जानवर से ही भर जाता है।’
शेर ने गरजकर पूछा-‘तो मैं क्या कर सकता हूँ?’
सभी जानवरों में निवेदन किया, ‘महाराज, आप भोजन के लिए कष्ट न करें। आपके भोजन के लिए हम स्वयं हर दिन एक जानवर को आपकी सेवा में भेज दिया करेंगे। आपका भोजन हर दिन समय पर आपकी सेवा से पहुँच जाया करेगा।’
शेर ने कुछ देर सोचा और कहा- ‘यदि तुम लोग ऐसा ही चाहते हो तो ठीक है। किंतु ध्यान रखना कि इस नियम में किसी प्रकार की ढील नहीं आनी चाहिए।’
इसके बाद हर दिन एक पशु शेर की सेवा में भेज दिया जाता था। एक दिन शेर के पास जाने की बारी एक खरगोश की आ गई। खरगोश बुद्धिमान था। उसने मन-ही मन सोचा- ‘अब जीवन तो शेष है नहीं। फिर मैं शेर को खुश करने का उपाय क्यों करुँ? ऐसा सोचकर वह एक कुएँ पर आराम करने लगा। इसी कारण शेर के पास पहुँचने में उसे बहुत देर हो गई।’
खरगोश जब शेर के पास पहुँचा तो वह भूख के कारण परेशान था। खरगोश को देखते ही शेर जोर से गरजा और कहा, ‘एक तो तू इतना छोटा-सा खरगोश है और फिर इतनी देर से आया है। बता, तुझे इतनी देर कैसे हुई?’
खरगोश बनावटी डर से काँपते हुए बोला- ‘महाराज, मेरा कोई दोष नहीं है। हम दो खरगोश आपकी सेवा के लिए आए थे। किंतु रास्ते में एक शेर ने हमें रोक लिया। उसने मुझे पकड़ लिया।’
मैंने उससे कहा- ‘यदि तुमने मुझे मार दिया तो हमारे राजा तुम पर नाराज होंगे और तुम्हारे प्राण ले लेंगे।’ उसने पूछा-‘कौन है तुम्हारा राजा?’ इस पर मैंने आपका नाम बता दिया।
यह सुनकर वह शेर क्रोध से भर गया। वह बोला, ‘तुम झूठ बोलते हो।’ इस पर मैंने कहा, ‘नहीं, मैं सच कहता हूँ तुम मेरे साथी को बंधक रख लो। मैं अपने राजा को तुम्हारे पास लेकर आता हूँ।’
खरगोश की बात सुनकर दुर्दांत शेर का क्रोध बढ़ गया। उसने गरजकर कहा, ‘चलो, मुझे दिखाओ कि वह दुष्ट कहाँ रहता है?’
खरगोश शेर को लेकर एक कुँए के पास पहुँचा। खरगोश ने चारों ओर देखा और कहा, ‘महाराज, ऐसा लगता है कि आपको देखकर वह शेर अपने किले में घुस गया।’
शेर ने पूछा, ‘कहां है उसका किला?’
खरगोश ने कुएँ को दिखाकर कहा, ‘महाराज, यह है उस शेर का किला’
खरगोश स्वयं कुएँ की मुँडेर पर खड़ा हो गया। शेर भी मुँडेर पर चढ़ गया। दोनों की परछाई कुएँ के पानी में दिखाई देने लगी। खरगोश ने शेर से कहा, ‘महाराज, देखिए। वह रहा मेरा साथी खरगोश। उसके पास आपका शत्रु खड़ा है।’
शेर ने दोनों को देखा। उसने भीषण गर्जन किया। उसकी गूँज कुएँ से बाहर आई। बस, फिर क्या था! देखते ही देखते शेर ने अपने शत्रु को पकड़ने के लिए कुएँ में छलाँग लगा दी और वहीं डूबकर मर गया।

जिन्दगी की सीख:बुद्धि से बड़ा बल भी नहीं धेर्य के साथ मुश्किल का सामना करना चाहिए

Thursday, August 19, 2010

जरूरत किस की कितनी.........

बात उस समय की है जब सिंकदर विश्व को जीतने के अभियान पर निकला था। अपनी सेनाओं के साथ एक एक कर उसने कई शाबर रौंद जाले। उसे सफलता मिलती गई,उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया।एक बार किसी नगर मं लड़ते-लड़ते जब वह थक गया तो एक घर के सामने उसने घोड़ा रोका।दरवाजा खटखटाने पर एक बुढिया ने दरवाजा खोला,सिंकदर ने कहा मुझे जोर की भूख लगी है खाना दो।बुढिया ने सिकंदर को पहचान लिया और अंदर चली गई कुछ देऱ बाद वह एक थाल लेकर आई जिस पर कपड़ा ढका था।सिंकदर ने कपड़ा हटाया तो देखा खाने की जगह जेवर रखें हैं।उसने कहा मैने खाना मांगा था जेवर तो में खा नहीं सकता
          इस पर बुढिया बोली तुम्हारी  भूख रोटियों से मिट जाती तो मैं तुम यहां क्यों आते तुम्हारे देश में तो रोटियां हैं ही।तुम्हे तो सोने की भूख है।बुढिया की बात सुनकर सिंकदर बिना लडे वापस चला गया।जाते जाते उसने नगर के मुख्य रास्ते पर शिलालेख लगवाया जिस पर लिखा था अज्ञानी सिंकदरको इस नगर की महान नारी ने अच्छा सबक सिखाया।

दोस्तों कुछ ऐसी ही भूख के साथ हम भी जी रहे हैं।हमारे जीवन की मूलभूत जरूरत पूरी होते हुए भी हम पडोसी के यहां ताकते हैं होना तो चाहिए कि हमें जो प्राप्त है उसी में खुश रहन सीखना चाहिए...