Showing posts with label गलती. Show all posts
Showing posts with label गलती. Show all posts

Tuesday, August 7, 2012

चतुर बिल्ली .....

एक चिड़ा पेड़ पर घोंसला बनाकर मजे से रहता था। एक दिन वह दाना पानी के चक्कर में अच्छी फसल वाले खेत में पहुंच गया। वहां खाने पीने की मौज से बड़ा ही खुश हुआ। उस खुशी में रात को वह घर आना भी भूल गया और उसके दिन मजे में वहीं बीतने लगे।

इधर शाम को एक खरगोश उस पेड़ के पास आया जहां चिड़े का घोंसला था। पेड़ जरा भी ऊंचा नहीं था। इसलिए खरगोश ने उस घोंसलें में झांक कर देखा तो पता चला कि यह घोंसला खाली पड़ा है। घोंसला अच्छा खासा बड़ा था इतना कि वह उसमें खरगोश आराम से रह सकता था। उसे यह बना बनाया घोंसला पसंद आ गया और उसने यहीं रहने का फैसला कर लिया।
                         कुछ दिनों बाद वह चिड़ा खा-खा कर मोटा ताजा बन कर अपने घोंसलें की याद आने पर वापस लौटा। उसने देखा कि घोंसलें में खरगोश आराम से बैठा हुआ है। उसे बड़ा गुस्सा आया, उसने खरगोश से कहा, 'चोर कहीं के, मैं नहीं था तो मेरे घर में घुस गए हो? चलो निकलो मेरे घर से, जरा भी शरम नहीं आई मेरे घर में रहते हुए?'
                        खरगोश शान्ति से जवाब देने लगा, 'कहां का तुम्हारा घर? कौन सा तुम्हारा घर? यह तो मेरा घर है। पागल हो गए हो तुम। अरे! कुआं, तालाब या पेड़ एक बार छोड़कर कोई जाता हैं तो अपना हक भी गवां देता हैं। यहां तो जब तक हम हैं, वह अपना घर है। बाद में तो उसमें कोई भी रह सकता है। अब यह घर मेरा है। बेकार में मुझे तंग मत करो।'
                          यह बात सुनकर चिड़ा कहने लगा, 'ऐसे बहस करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। किसी धर्मपण्डित के पास चलते हैं। वह जिसके हक में फैसला सुनायेगा उसे घर मिल जाएगा।'
उस पेड़ के पास से एक नदी बहती थी। वहां पर एक बड़ी सी बिल्ली बैठी थी। वह कुछ धर्मपाठ करती नजर आ रही थी। वैसे तो यह बिल्ली इन दोनों की जन्मजात शत्रु है लेकिन वहां और कोई भी नहीं था इसलिए उन दोनों ने उसके पास जाना और उससे न्याय लेना ही उचित समझा। सावधानी बरतते हुए बिल्ली के पास जा कर उन्होंने अपनी समस्या बताई।
                               उन्होंने कहा, 'हमने अपनी उलझन तो बता दी, अब इसका हल क्या है? इसका जबाब आपसे सुनना चाहते हैं। जो भी सही होगा उसे वह घोंसला मिल जाएगा और जो झूठा होगा उसे आप खा लें।' 'अरे रे !! यह तुम कैसी बातें कर रहे हो, हिंसा जैसा पाप नहीं इस दुनिया में। दूसरों को मारने वाला खुद नरक में जाता है। मैं तुम्हें न्याय देने में तो मदद करूंगी लेकिन झूठे को खाने की बात है तो वह मुझसे नहीं हो पाएगा। मैं एक बात तुम लोगों को कानों में कहना चाहती हूं, जरा मेरे करीब आओ तो!!'
                          खरगोश और चिड़ा खुश हो गए कि अब फैसला हो कर रहेगा। और उसके बिलकुल करीब गए। फिर क्या? करीब आए खरगोश को पंजे में पकड़ कर मुंह से चिड़े को बिल्ली ने नोंच लिया। दोनों का काम तमाम कर दिया। अपने शत्रु को पहचानते हुए भी उस पर विश्वास करने से खरगोश और चिड़े को अपनी जानें गवांनी पड़ीं।

सीख:  शत्रु से संभलकर और हो सके तो चार हाथ दूर ही रहने में भलाई होती है।

Friday, August 20, 2010

गलतियां तो होती ही हैं..

महात्मा गांधी सांइस लेबोटरी में  कुछ छात्र प्रयोग कर रहे थे।इस दौरान दो विद्धार्थियों से भारी गलती हो गई,उन्हें लगा कि अब कडी सज़ा मिलेगी।प्रयोगशाला उन दिनों प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम  साराभाई ने कुछ दिनों पहले ही शुरू की थी।दोनो छात्र ड़रते ड़रते उनके पास पहुंचे ,साराभाई ने उनको घबराया देखकर पूछा आप लोग इतने डरे हुए क्यों है, उन्होने कहा कि सर हमें काम करते समय एक गल्ती हो गई और इलैक्ट्रिक मीटर से ज्यादा करंट पास हो रहा है......यह सुनकर साराभाई सन्न रह गये....फिर भी खुद को संयत करते हुए उन्होने कहा कि इसमें घबराने वाली कौन सी बात है अध्ययन औऱ प्रयोग के दौरान विद्धार्थियों से तो ऐसी गलती होती ही है...,..हालांकि उस मीटर के खराब हो जाने से उस दिन के बहुत सारे प्रयोग अटके रह गये और उस मीटर की बाजार में उपलब्धता ही नहीं थी साथ ही वह मीटर भी उस दौर में बहुत ज्यादा मंहगा था...........साराभाई ने कहा कि गलती हो गई कोई बात नहीं लेकिन आगे से इस पर सुधार करना।

सबक
                     दोस्तों गलतियां तो हम सभी से होती हैं.और गलती करने से हम खुद को रोक भी नहीं सकते हैं साथ ही हम गलतियों से ही सीखते हैं।पर अक्सर डर के कारण कि हमारी गलती पर हमें सजा मिलेगी हम अपनी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।अगर आप से कोई गलती हो  जाए तो ड़रें नहीं क्योंकि यह तो एक सामान्य प्रक्रिया है....।